सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Updated:
विज्ञापन

फोटो -11कैप्सन- स्टॉल पर सदस्यता ग्रहण करते लोग.प्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा जारी सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा द्वारा स्थानीय लोहिया नगर चौक के समीप स्टॉल लगा कर सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया.अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष मो जहीर के नेतृत्व में आयोजित अभियान को संबोधित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र […]

विज्ञापन

फोटो -11कैप्सन- स्टॉल पर सदस्यता ग्रहण करते लोग.प्रतिनिधि, सुपौलभाजपा द्वारा जारी सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा द्वारा स्थानीय लोहिया नगर चौक के समीप स्टॉल लगा कर सैकड़ों लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया.अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष मो जहीर के नेतृत्व में आयोजित अभियान को संबोधित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर व महामंत्री रणधीर ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से प्रभावित हो कर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 मार्च तक चलेगा.लक्ष्य पूरा होने के बाद भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी बन जायेगी.भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान की सफलता के लिए युवा मोरचा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इस अवसर पर मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष इसरतुल्लाह, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष रंजू झा, मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार झा, परमानंद सिंह, महेश देव, भागेश्वर महाराज, मिथिलेश कुमार, जयंत मिश्रा, मिथिलेश यादव, रोहित रंजन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन