महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-01 कैप्सन- कलश यात्रा में शामिल कन्या. सरायगढ़ (सुपोल). प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड (तीन) में विश्व शांति के लिए एक कुंडीय महा विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने किया. आचार्य व साधक भूपेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का […]

विज्ञापन

फोटो-01 कैप्सन- कलश यात्रा में शामिल कन्या. सरायगढ़ (सुपोल). प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड (तीन) में विश्व शांति के लिए एक कुंडीय महा विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने किया. आचार्य व साधक भूपेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया. इस मौके पर 401 कन्याओं द्वारा धीमरा नदी से जल भर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा. यज्ञ स्थल पर यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है. यज्ञ पूर्णाहुति 29 मार्च को होगी. यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. यज्ञ का संचालन पंचायत वासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह में मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव, निर्मल कुमार झा, महादेव यादव, संतोष यादव, नसीब लाल गुप्ता, मुनी लाल दास, अरविंद यादव, राम चंद्र गुप्ता, राजेश्वर यादव, सीता राम दास, मोती राम सहित आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन