पिकअप वैन पुल से गिरा, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

-चालक घायलफोटो-06कैप्सन- एप्रोच से गिरा वाहन व मृतक छातापुर (सुपौल). प्रखंड अंतर्गत ललितग्राम ओपी क्षेत्र स्थित एनएच 57 पर क्वार्टर चौक के समीप एक पिकअप वैन 407 अनियंत्रित होकर पुल के एप्रोच से नीचे जा गिरी. इससे पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी […]

विज्ञापन

-चालक घायलफोटो-06कैप्सन- एप्रोच से गिरा वाहन व मृतक छातापुर (सुपौल). प्रखंड अंतर्गत ललितग्राम ओपी क्षेत्र स्थित एनएच 57 पर क्वार्टर चौक के समीप एक पिकअप वैन 407 अनियंत्रित होकर पुल के एप्रोच से नीचे जा गिरी. इससे पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए पीएचसी छातापुर में भरती कराया गया है. जख्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना स्थल पर पुल का निर्माण कार्य जारी है. इस कारण आवागमन के लिए सड़क वनवे है. जानकारी के अनुसार दरभंगा से फारबिसगंज की ओर तेज गति से जा रही पिकअप वैन (बीआर 7जी /5177) के चालक ने घटना स्थल से एक किमी पूर्व बाइक सवार संजीव कुमार यादव को ठोकर मार दिया. उसके बाद भागने के क्रम में चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया. वाहन 40 फीट नीचे खेत मे जा गिरा. इसमें सहचालक की सीट पर बैठे व्यक्ति की तत्काल मौत हो गयी. मृतक की पहचान दरभंगा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायल चालक तेजो यादव दरभंगा जिले के सुंदरपुर बेला का रहने वाला है. भीमपुर थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार व भीमपुर ओपी प्रभारी ब्रजेश कुमार चैहान ने घटना स्थल का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन