संवर्धन प्रशिक्षण में प्रतिभागी अनुपस्थित!

Updated:
विज्ञापन

फोटो-02केप्सन- संवर्धन प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागीछातापुर (सुपोल). उच्च विद्यालय सुरपतगंज में चल रहा संवर्धन प्रशिक्षण मखौल साबित हो रहा है. सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को दो पाली में दिये जा रहे प्रशिक्षण की स्थिति खराब है. इसमें विभागीय मानदंड की अनदेखी की जा रही है. 20 दिसबंर 2014 से प्रारंभ इस प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

फोटो-02केप्सन- संवर्धन प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागीछातापुर (सुपोल). उच्च विद्यालय सुरपतगंज में चल रहा संवर्धन प्रशिक्षण मखौल साबित हो रहा है. सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को दो पाली में दिये जा रहे प्रशिक्षण की स्थिति खराब है. इसमें विभागीय मानदंड की अनदेखी की जा रही है. 20 दिसबंर 2014 से प्रारंभ इस प्रशिक्षण को पांच अप्रैल तक चलाया जाना है. प्रशिक्षण में पूर्णता प्राप्त करने के लिए उपस्थिति अनिवार्य है. बावजूद इसके उपस्थिति के नाम पर कागजी खानापूर्ति की जा रही है. खानापूर्ति इस तरह होती है कि प्रपत्र पर उपस्थिति दर्ज होती है, जिसे किसी भी समय बदला जा सकता है. प्रशिक्षण में सौ प्रतिभागियों को शामिल किया गया है. लेकिन उपस्थिति में मनमानी का खुलासा तब हुआ जब सात मार्च को बिहार शिक्षा परियोजना से पहुंचे एसएलओ भारत भूषण ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सौ में से 89 प्रतिभागी को अनुपस्थित पाया. एसएलओ श्री भूषण ने मामले से जिला शिक्षा कार्यालय को अवगत कराया. रविवार को प्रशिक्षण में मौजूद प्रशिक्षक अशोक कुमार भगत, असीम कुमार ठाकुर, विजय कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार ने बताया कि शिक्षकों को पूर्ण प्रशिक्षित करने के लिए यह संवर्धन प्रशिक्षण चलाया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी है. पूर्व में वरीय अधिकारी द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन