मुजफ्फरपुर ने पटना पुलिस को 6-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

सुपौल: सदर प्रखंड के गढ़ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में रविवार को दस महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का आगाज हुआ. उद्घाटन विधायक नीरज कुमार बबलू ने किया. फाइनल मैच 29 को खेला जायेगा. उद्घाटन मैच पटना पुलिस एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने पटना पुलिस को […]

विज्ञापन
सुपौल: सदर प्रखंड के गढ़ बरुआरी स्थित तेजेंद्र उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में रविवार को दस महाविद्या फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का आगाज हुआ. उद्घाटन विधायक नीरज कुमार बबलू ने किया. फाइनल मैच 29 को खेला जायेगा. उद्घाटन मैच पटना पुलिस एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया.
रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने पटना पुलिस को 6-0 से करारी शिकस्त दी. खेल के पहले मिनट में ही मुजफ्फरपुर के ब्रह्नादेव हांसदा ने शानदार गोल दागा. मुजफ्फरपुर के ही दिलशाद ने छठे मिनट में दूसरा गोला दागा. इसके बाद लगातार मुजफ्फरपुर की टीम पटना पुलिस पर हावी रही. दो गोल दागने वाले सरफराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. निर्णायक की भूमिका में कैलाश प्रसाद, प्रदीप सरदार एवं गुलशन कुमार थे.
इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से गांव के खिलाड़ियों को राज्य व देश स्तर के खिलाड़ियों का खेल देखने व सीखने का अवसर मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इसे निखारने की. उद्घाटन के मौके पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने झांकी निकाली.स्कूली बच्चों ने स्वागत गान गाया. मौके पर डॉ शांतिभूषण, प्रतापेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, अनोखा देवी, सुरेश्वर सिंह, शीला नंद पाठक, पंकज प्रताप सिंह, विवेकानंद सिंह, राधा कांत झा, सुनील कुमार यादव, नंद लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन