भाजपा ने की अभियान की समीक्षा
राघोपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक रविवार को अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय के सिमराही स्थित आवास पर रविवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने की. बैठक में जिला के सभी जिला सदस्यता प्रभारी, प्रखंड सदस्यता प्रभारी, मंच -मोरचा के जिलाध्यक्ष एवं बीएलओ ने भाग […]
राघोपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक रविवार को अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय के सिमराही स्थित आवास पर रविवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने की. बैठक में जिला के सभी जिला सदस्यता प्रभारी, प्रखंड सदस्यता प्रभारी, मंच -मोरचा के जिलाध्यक्ष एवं बीएलओ ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिला को प्राप्त लक्ष्य 01 लाख 51 हजार को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है. कार्यकर्ताओं को ज्यादा सक्रिय होने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी. एसएमएस एवं टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जा रहा है. क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय गिरी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेदकर की जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में विराट कार्यकर्ता समागम किया जायेगा. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य वरीय अधिकारी भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि समागम में जिला 10 हजार से अधिक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भाग लेंगे.
पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि राज्य में जंगल राज टू आ गया है. 31 मार्च तक जिला के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था का विरोध किया जायेगा. बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, विजय शंकर चौधरी, महामंत्री रंधीर ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी मनोज पाठक, जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा, उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, उचित राम मेहता, पवन अग्रवाल, सिया राम भगत, राम कुमार राय, विजय सिंह, रमण चंद्र ,विनोद दास, नरेंद्र ऋषिदेव, प्रदीप कुमार सिंह, योगेंद्र रजक, परमानंद सिंह, कामेश्वर चौधरी, अशोक शर्मा, संजीव भगत, हीरा नंद झा, सुशील कुमार मोदी, मनोज सिंह, प्रमोद साह, श्याम पौद्दार , जटा शंकर साह, विमल यादव, सुरेश सिंह, लक्ष्मी राण, राजन ठाकुर, कांति सिंह, गिरीश चंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










