सेविका चयन में बरती गयी अनियमितता

Updated:
विज्ञापन

राघोपुर. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी बरती जाती है. बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा मनचाहे व्यक्ति का चयन करने के लिए पोषक क्षेत्र निर्धारण मे भी अनियमितता बरती जाती है. प्रखंड क्षेत्र के चंपानगर पंचायत में पिछड़े एवं अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र को अतिपिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र बता कर सेविका का चयन कर दिया […]

विज्ञापन

राघोपुर. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी बरती जाती है. बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा मनचाहे व्यक्ति का चयन करने के लिए पोषक क्षेत्र निर्धारण मे भी अनियमितता बरती जाती है. प्रखंड क्षेत्र के चंपानगर पंचायत में पिछड़े एवं अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र को अतिपिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र बता कर सेविका का चयन कर दिया गया है. पोषक क्षेत्र निर्धारण में भौगोलिक स्थिति का भी ध्यान नहीं रखा गया है. इस बात का खुलासा आइसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा की गयी जांच से हुआ है. चंपानगर पंचायत के अलहा वार्ड नंबर 09 निवासी रिंकू देवी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर नियमों को ताक पर रख कर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 283 के सेविका चयन में अनियमितता बरने जाने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी के पास गत 07 अगस्त को एक परिवाद पत्र दाखिल किया. मामले में जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सात अगस्त एवं 22 नवंबर को जांच की. 13 जनवरी को समर्पित जांच प्रतिवेदन में आरोप को सही पाते हुए केंद्र को निरस्त करने की अनुशंसा की गयी है. जांच के करीब दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन