छात्रों ने की पीओ से प्रधान की शिकायत
कुनौली. जागेश्वर उच्च विद्यालय कुनौली का निरीक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद भगत राजू ने किया. निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं ने बताया कि साइकिल व पोशाक राशि का वितरण प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं किया जा रहा है. छात्र दीपेश कुमार, उमाशंकर, अशोक, अभिषेक छात्रा मनीषा कुमारी, नीरू कुमारी आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा केवल […]
कुनौली. जागेश्वर उच्च विद्यालय कुनौली का निरीक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद भगत राजू ने किया. निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं ने बताया कि साइकिल व पोशाक राशि का वितरण प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं किया जा रहा है. छात्र दीपेश कुमार, उमाशंकर, अशोक, अभिषेक छात्रा मनीषा कुमारी, नीरू कुमारी आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा केवल बार-बार समय दिया जाता है, लेकिन राशि का वितरण नहीं होता है. 75 प्रतिशत उपस्थिति के बावजूद राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है. 10 मार्च को राशि नहीं दिये जाने को लेकर विद्यालय में तालाबंदी भी की गयी थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उस समय राशि उपलब्ध होने पर वितरण का आश्वासन दिया था. पीओ श्री भगत ने प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री नायक को व्यवस्था में सुधार लाने और राशि वितरण का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










