पुल पर लूटपाट, मामला दर्ज
सिमराही. राघोपुर थाना क्षेत्र के चिकनापट्टी गांव के समीप नरहा पुल पर मौजूद पांच अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात भोज खा कर लौट रहे युवकों के साथ लूटपाट की. अपराधियों ने कैलाश कुमार, मदन कुमार एवं अमरेंद्र कुमार का मोबाइल और रुपये छीन लिये. बाद में स्थानीय लोगों के जमा होने पर अपराधी भागने […]
सिमराही. राघोपुर थाना क्षेत्र के चिकनापट्टी गांव के समीप नरहा पुल पर मौजूद पांच अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात भोज खा कर लौट रहे युवकों के साथ लूटपाट की. अपराधियों ने कैलाश कुमार, मदन कुमार एवं अमरेंद्र कुमार का मोबाइल और रुपये छीन लिये. बाद में स्थानीय लोगों के जमा होने पर अपराधी भागने लगे. इसमें से एक अपराधी अनमोल कुमार को लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन पास के गांव का होने के कारण अनमोल के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर अनमोल को छुड़ा लिया. इस बाबत पीडि़तों के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










