घटिया निर्माण पर ग्रामीणों ने लगायी रोक, संवेदक ने जबरन कराया काम
फोटो -11कैप्सन- जारी पुल निर्माणप्रतिनिधि, सिमराहीएनएच 57 स्थित पिपराखुर्द से धरहारा पंचायत के धत्ता टोला होते हुए किसान चौक (एनएच 106) से मिलने वाली सड़क व पुल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. स्थानीय लोगों ने सोमवार को निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. बीडीओ के आदेश पर कनीय अभियंता जांच के लिए पहुंचे. […]
फोटो -11कैप्सन- जारी पुल निर्माणप्रतिनिधि, सिमराहीएनएच 57 स्थित पिपराखुर्द से धरहारा पंचायत के धत्ता टोला होते हुए किसान चौक (एनएच 106) से मिलने वाली सड़क व पुल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. स्थानीय लोगों ने सोमवार को निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. बीडीओ के आदेश पर कनीय अभियंता जांच के लिए पहुंचे. उन्होंने अनियमितता को देख निर्माण कार्य रोकने को कहा, लेकिन संवेदक ने मनमानी का परिचय देते हुए रोके गये कार्य को पूरा कर दिया. 26 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण17 किलोमीटर लंबे इस सड़क की प्राक्कलित राशि 26 करोड़ बतायी जाती है. कार्य एजेंसी सांई कंस्ट्रक्शन है. इसमें 45 पुल का निर्माण भी शामिल है. इसमें से 25 पुल का निर्माण हो चुका है, जबकि पांच पुल निर्माणाधीन है. ग्रामीणों के अनुसार निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क से लेकर पुल तक के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है.ग्रामीणों ने निर्माण पर लगायी रोकबहरहाल पुल निर्माण में एजेंसी द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी कर घटिया गिट्टी, सीमेंट व मानक से कम स्तर का छड़ का प्रयोग किया जा रहा है. इसी वजह से सोमवार को ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया और इसकी सूचना बीडीओ को दी गयी. बीडीओ ने जांच के लिए कनीय अभियंता विवेकानंद शर्मा को भेजा. श्री शर्मा ने घटिया निर्माण देख कर एजेंसी को कार्य करने से रोक दिया, लेकिन जेइ के जाते ही कार्य को संवेदक द्वारा पूरा कर लिया गया.पुल निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी.विवेकानंद शर्मा, कनीय अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










