नशे व रफ्तार ने ली फोटोग्राफर की जान

Updated:
विज्ञापन

फोटो -3,4कैप्सन- मृत फोटोग्राफर व दुर्घटनाग्रस्त बोलेरोप्रतिनिधि, किसनपुरस्टेट हाइवे 76 सुपौल-किसनपुर मार्ग पर रविवार की देर रात चौहट्टा गांव के समीप एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार पेशे से फोटोग्राफर सहरसा जिला के बिहरा थाना के पटोरी वार्ड नंबर तीन निवासी अरुण महतो (40 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य लोग घायल […]

विज्ञापन

फोटो -3,4कैप्सन- मृत फोटोग्राफर व दुर्घटनाग्रस्त बोलेरोप्रतिनिधि, किसनपुरस्टेट हाइवे 76 सुपौल-किसनपुर मार्ग पर रविवार की देर रात चौहट्टा गांव के समीप एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार पेशे से फोटोग्राफर सहरसा जिला के बिहरा थाना के पटोरी वार्ड नंबर तीन निवासी अरुण महतो (40 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये. दुर्घटना स्कार्पियो से टकराने से हुई. बताया जाता है कि दोनों वाहन के चालक नशे में था और दोनों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी.वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था अरुण पटोरी निवासी कौशल किशोर सिंह की बेटी का फलदान पिपरा के रतौली गांव में रविवार को संपन्न हुआ. इसी कार्यक्रम में भाग लेने बतौर फोटोग्राफर अरुण महतो भी आया था. वह बोलेरो (बीआर19 सी/ 5020) पर बैठा था, जिसे पटोरी निवासी राजकुमार सिंह चला रहा था. जबकि साथ चल रहे स्कार्पियो (बीआर 06पीसी/ 3771) को सुनील पांडे चला रहा था.नशे में था दोनों वाहन चालकघटना के बाबत मृतक के परिजन द्वारा थाना में जो आवेदन दिया गया है. उसके अनुसार दोनों चालक नशे में था. साथ ही तेजी से वाहन चलाने की दोनों के बीच होड़ लगी थी. इसी दौरान दोनों वाहन टकरा गयी. बोलेरो सड़क के किनारे पलट कर क्षतिग्रस्त हो गयी. परिजनों का आरोप है कि अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि अरुण को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया गया. घटना के बाबत कांड संख्या 38/15 दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन