ग्रामीण डाक सेवकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से
सुपौल. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी ग्रामीण डाक सेवक 10 मार्च मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. यह जानकारी सहरसा प्रमंडल के सहायक सचिव विनोद कुमार मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि फरवरी 2014 में संघ द्वारा किये गये हड़ताल के दौरान […]
सुपौल. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी ग्रामीण डाक सेवक 10 मार्च मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. यह जानकारी सहरसा प्रमंडल के सहायक सचिव विनोद कुमार मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि फरवरी 2014 में संघ द्वारा किये गये हड़ताल के दौरान सरकार अपने किये गये वायदे से मुकर रही है. नतीजतन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में सभी ग्रामीण डाक सेवकों का नियमितिकरण करने के साथ-साथ सभी विभागीय सुविधा प्रदान करने, ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना व सुधारात्मक संबंधी न्यायाधीश समिति का गठन शीघ्र करने आदि मांग शामिल हैं. इधर, सोमवार की देर शाम मशाल जुलूस भी निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










