12 सूत्री मांगों के समर्थन में लोहिया विचार मंच का धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो-14कैप्सन- धरना देते लोहिया विचार मंच के सदस्यत्रिवेणीगंज 12 सूत्री मांगों के समर्थन में लोहिया विचार मंच द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. मौके पर मंच के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. धरना की अध्यक्षता कर रहे सरपंच सुभाष चंद्र यादव सुशील ने […]

विज्ञापन

फोटो-14कैप्सन- धरना देते लोहिया विचार मंच के सदस्यत्रिवेणीगंज 12 सूत्री मांगों के समर्थन में लोहिया विचार मंच द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया. मौके पर मंच के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. धरना की अध्यक्षता कर रहे सरपंच सुभाष चंद्र यादव सुशील ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि की व्यवस्था केवल मुखौटा बन कर रह गया है. पंचायत प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार बंधुआ मजदूरों की तरह व्यवहार कर रही है. कहा कि एक तरफ विधायक व सांसद के सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को उपेक्षित रखा जा रहा है. मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दुखी लाल यादव ने कहा कि वर्ष 1993 में बने त्रिस्तरीय पंचायती राज कानून के प्रावधानों का पालन आज भी नहीं हो रहा है.जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधि को अपेक्षित सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है.उल्टे उनकी सुविधाओं में बार-बार कटौती की जाती है. इस अवसर पर फुलेंद्र मेहता, किसनी देवी, सुरेश कुमार, पंकज ऋषिदेव, विनोद मेहता, शिवानंद यादव, कुलदीप यादव, शत्रुघ्न प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन