दो लाख के जेवरात सहित हजारों की चोरी
किसनपुर. थाना क्षेत्र स्थित तुलापट्टी पंचायत निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र प्रसाद यादव के घर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों की चोरी कर ली. इस बाबत पीडि़त श्री यादव ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि चोरों ने 11 हजार रुपये नगदी व लगभग दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामग्री […]
किसनपुर. थाना क्षेत्र स्थित तुलापट्टी पंचायत निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र प्रसाद यादव के घर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने हजारों की चोरी कर ली. इस बाबत पीडि़त श्री यादव ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि चोरों ने 11 हजार रुपये नगदी व लगभग दो लाख के जेवरात सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली. बताया कि घटना के वक्त पूरा परिवार ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था. चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. इसके बाद घटना के अनुसंधान हेतु वीरपुर से स्वान दस्ता भी बुलाया गया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इस बाबत थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










