भपटियाही में 316 किलो गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है

विज्ञापन

– अनुमानित कीमत 40 लाख से अधिक, पुलिस ने तीन तस्कर पर दर्ज किया मामला सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को दो अलग-अलग घरों से 316.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर सात निवासी नूनू देवी के घर के पीछे रखे प्लास्टिक बोरे से तीन पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका वजन 106.1 किलोग्राम निकला. वहीं, पड़ोसी श्यामू शर्मा के आंगन से छह बोरे में भरा 210.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस प्रकार 316.4 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया. मौके से 45 वर्षीय नूनू देवी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी में नूनू देवी, श्यामू शर्मा और विनोद मंगरदैता की संलिप्तता पाई गई है. तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा 50 के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 194/25 दर्ज किया गया. गिरफ्तार नूनू देवी को जेल भेज दिया गया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन