38 केंद्रों पर 30,728 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, छात्राओं के लिए बनाये गये 18 परीक्षा केंद्र

Published at :28 Jan 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
38  केंद्रों पर 30,728 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, छात्राओं के लिए बनाये गये 18 परीक्षा केंद्र

शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में शुरू कर दी है

विज्ञापन

– 15 हजार 680 छात्रा व 15 हजार 48 छात्र परीक्षार्थी देंगे परीक्षा सुपौल. 01 फरवरी से जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जायेगी. शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में शुरू कर दी गयी है. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले भर में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें छात्राओं के लिए 18 और छात्रों के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां कुल 30 हजार 728 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसमें 15 हजार 680 महिला और 15 हजार 48 पुरुष परीक्षार्थी शामिल है. परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर कई आवश्यक निदेश भी दिया है. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वीडियो ग्राफी करायी जायेगी. परीक्षा को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. इसके लिए पदाधिकारी व कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचेगे परीक्षार्थी पराीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश कर लेना है. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी. इतना ही नहीं परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा. परीक्षार्थी जूता-मौजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा में प्रवेश करेंगे. तलाशी के बाद ही हॉल में करेंगे प्रवेश परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तलाशी के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी व वीक्षक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जा रहे हैं. इसके बाद ही हॉल में प्रवेश करना दिया जायेगा. छात्रों के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र जिले में स्वच्छ व कदाचारमुक्त वातावरण में इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न कराने को लेकर छात्रों के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर, अनुसूचित जाति एमएस सुखपुर, एमएस बलवा पुनर्वास, एमएस भेलाही, चेतमणि एमएस सुखपुर, एमएस खरैल पुनर्वास, एमएस कर्णपुर, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखपुर, भागीरथ हाई स्कूल निर्मली, डॉ जगन्नाथ मिश्र इंटर महाविद्यालय सुपौल, स्व पुरन सिंह प्लस टू स्कूल सुपौल, राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सुपौल, एसडीएसके भुवनेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल हरदी, एमएस सिसौनी, उत्क्रमित हायर सेकेंडरी करिहो, एमएस करिहो, आदर्श एमएस सुपौल, एमएस गौरवगढ़, बबुजन आदर्श एमएस चकला निर्मली एवं उर्दू एमएस सुपौल शामिल है. छात्राओं के लिए बनाये गये केंद्र इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न कराने को जिले में छात्राओं के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें आरबीबी गर्ल्स हाई स्कूल सुपौल, सुपौल प्लस टू हाई स्कूल सुपौल, हजारी प्लस टू हाई स्कूल गौरवगढ़, टीसी हाई स्कूल चकला निर्मली, एलकेए हाई स्कूल वीरपुर, जया महिला कॉलेज वीरपुर, केएस कॉलेज वीरपुर, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर, गवर्नमेंट प्लस टू हाई स्कूल वीरपुर, यूएचएस बसंतपुर, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, पवित्र हृदय हाई स्कूल लतौना मिशन, ललित नारायण साईंस इंटर कॉलेज त्रिवेणीगंज, आरकेबीए हाई स्कूल त्रिवेणीगंज, हाई स्कूल निर्मली, ब्वायज एमएस निर्मली एवं गर्ल्स मिडिल स्कूल निर्मली शामिल है. पिछले साल की तुलना में 10 हजार अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष 2024 से 10 हजार 110 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वर्ष 2024 में कुल 20 हजार 618 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें 09 हजार 822 छात्रा व 10 हजार 796 छात्र शामिल था. लेकिन इस वर्ष कुल 30 हजार 728 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें 15 हजार 680 छात्रा और 15 हजार 48 छात्र परीक्षार्थी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन