टी-20 टूर्नामेंट पर मधेपुरा की टीम ने जमाया कब्जा

Published at :13 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
टी-20 टूर्नामेंट पर मधेपुरा की टीम ने जमाया कब्जा

फोटो-9केप्सन- मैच का दृश्यजदिया. उच्च विद्यालय जदिया के ऐतिहासिक मैदान में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मधेपुरा की टीम विजय रही. शनिवार को मधेपुरा व सिहेंश्वर के बीच खेले गये मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात […]

विज्ञापन

फोटो-9केप्सन- मैच का दृश्यजदिया. उच्च विद्यालय जदिया के ऐतिहासिक मैदान में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मधेपुरा की टीम विजय रही. शनिवार को मधेपुरा व सिहेंश्वर के बीच खेले गये मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कार खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहेश्वर की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पायी. इस तरह मधेपुरा की टीम ने आठ रनों से जीत दर्ज की. फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिहेंश्वर के कप्तान महबूब आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. कप्तान श्री आलम ने मैच के दौरान बल्लेबाजी में 80 रनों का योगदान दिया और गेंदबाजी करते दो विकेट भी प्राप्त किये. विजेता टीम को पूर्व विधायक विश्वमोहन भारती व उप विजेता टीम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर विद्यार्थी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर निर्णायक की भूमिका जयकृष्ण व चंदन ने निभायी, जबकि उद्घोषक के रूप में विवेक कुमार बब्लू व प्रवीण कुमार ने योगदान दिया. फाइनल मैच का आनंद उठाने बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन