सत्र 2011-12 में उत्तीर्ण छात्राओं को अब तक नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

Published at :13 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सत्र 2011-12 में उत्तीर्ण छात्राओं को अब तक नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

प्रतापगंज. महिला शिक्षा की ओर राज्य सरकार के प्रयास पदाधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना पूर्ण रवैये की भेंट चढ़ रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसभीके बालिका उच्च विद्यालय से सत्र 2011-12 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के बीच अब तक मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि का वितरण नहीं हो सका है. छात्राओं […]

विज्ञापन

प्रतापगंज. महिला शिक्षा की ओर राज्य सरकार के प्रयास पदाधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना पूर्ण रवैये की भेंट चढ़ रहे हैं. प्रखंड मुख्यालय स्थित एसभीके बालिका उच्च विद्यालय से सत्र 2011-12 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के बीच अब तक मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि का वितरण नहीं हो सका है. छात्राओं को अब भी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इससे छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है. छात्राओं ने बताया कि सत्र 2011-12 में विद्यालय से सामान्य व बीसी-दो कोटी के 15 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण किसी भी छात्रा को योजना राशि लाभ नहीं मिल रहा है. इस बाबत मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, डीएम व डीइओ सहित कई वरीय पदाधिकारियों को भी पत्र लिखा गया. बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. डीएम के जनता दरबार में कई आवेदन दिये जाने के बावजूद शिक्षा विभाग उदासीन बना हुआ है. छात्राओं ने बताया कि सत्र 2012-13 में उत्तीर्ण छात्राओं को योजना राशि प्रदान की जा चुकी है. ऐसे में उनके साथ भेद-भाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है. राशि नहीं मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. समस्या के शीघ्र निदान नहीं होने पर छात्राएं प्रखंड कार्यालय के घेराव का मन बना रही हैं. छात्राओं के अभिभावक अशोक कुमार भगत, नित्यानंद महासेठ आदि ने बताया कि जिला शिक्षा कार्यालय में मामला कल्याण विभाग का बता कर टाल-मटोल किया जाता है. इस बाबत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति झा ने बताया कि छात्राओं की सूची तैयार कर विभाग को भेजा गया है, लेकिन राशि आवंटन नहीं होने के कारण वितरण नहीं किया जा सका है, राशि मिलते ही वितरण कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन