अक्षर आंचल मेला का आयोजन

फोटो-3केप्सन- उद्घाटन करते अधिकारी व उपस्थित छात्र-छात्रा निर्मली. महादलित व अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय अक्षर मेला का आयोजन मध्य विद्यालय, हरियाही परिसर में शुक्रवार को किया गया. मेला का उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिकेंद्र प्रसाद मंडल, एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार, प्रखंड समन्वयक गौरी शंकर पासवान आदि ने दीप प्रज्वलित […]
फोटो-3केप्सन- उद्घाटन करते अधिकारी व उपस्थित छात्र-छात्रा निर्मली. महादलित व अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय अक्षर मेला का आयोजन मध्य विद्यालय, हरियाही परिसर में शुक्रवार को किया गया. मेला का उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिकेंद्र प्रसाद मंडल, एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार, प्रखंड समन्वयक गौरी शंकर पासवान आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये बीइओ श्री मंडल ने कहा कि यह मेला अन्य पारंपरिक मेलों से भिन्न है. उन्होंने कहा कि अक्षर के ज्ञान से ही लोग साक्षर होते हैं. उन्होंने प्रत्येक महिला व पुरुषों के लिए साक्षर होना बेहद जरूरी बताया. साथ ही सबों से आग्रह किया कि मेले में दिये जा रहे टिप्स के अनुरूप प्रतिदिन अपने-अपने घरों में साक्षरता के तहत अक्षरों से अवगत होते रहना है. इस दौरान उपस्थितों को सौ दिन मजदूरी पाओ- काम करो पढ़ते भी जाओ. चूल्हा- चौका व सफाई- फिर भी और करें पढ़ाई. सास -बहू साथ पढ़ेगी- अनपढ़ बनकर नहीं रहेगी. जगे देश की क्या पहचान-पढ़ा लिखा मजदूर किसान आदि संकल्प दिलाया गया. मौके पर वक्ताओं ने अक्षर आंचल योजना व इसके महत्व पर प्रकाश डाला. इस मौके पर केआरपी कपिलदेव राउत, विद्यालय प्रधान उमाकांत साह, सहायक शिक्षक बद्री नारायण मंडल, वरीय प्रेरक मो क्यामुद्दीन, टोला सेवक नूरजहां प्रवीण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










