जिला स्तरीय कबड्डी खिलाडि़यों का चयन आज

Published at :13 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय कबड्डी खिलाडि़यों का चयन आज

सुपौल. जिला स्तरीय कबड्डी टीम के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 14 दिसंबर को स्थानीय गांधी मैदान में किया जायेगा. उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डीएन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि चयन शिविर में जूनियर वर्ग बालक व बालिका खिलाडि़यों का चयन किया जायेगा. जिसके लिए खिलाडि़यों की उम्र सीमा […]

विज्ञापन

सुपौल. जिला स्तरीय कबड्डी टीम के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 14 दिसंबर को स्थानीय गांधी मैदान में किया जायेगा. उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डीएन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि चयन शिविर में जूनियर वर्ग बालक व बालिका खिलाडि़यों का चयन किया जायेगा. जिसके लिए खिलाडि़यों की उम्र सीमा अधिकतम 20 वर्ष व वजन बालक वर्ग के लिए 65 किलो ग्राम तथा बालिका वर्ग के लिए 60 किलो ग्राम निर्धारित किया गया है. प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा के अलावा गैर छात्र-छात्रा भी भाग ले सकते हैं. संघ के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 19 से 21 दिसंबर तक भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2014 में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन