सात से गिरेगा पारा तब जलेगा अलाव

Published at :12 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
सात से गिरेगा पारा तब जलेगा अलाव

सिमराही. ठंड के प्रकोप में दिन व दिन वृद्धि जारी है. जिसके कारण खास कर गरीब वर्ग के लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन सब के बीच प्रशासन द्वारा अलाव की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. प्रखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी खुद स्वीकार करते हैं कि अलाव के […]

विज्ञापन

सिमराही. ठंड के प्रकोप में दिन व दिन वृद्धि जारी है. जिसके कारण खास कर गरीब वर्ग के लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन सब के बीच प्रशासन द्वारा अलाव की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. प्रखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी खुद स्वीकार करते हैं कि अलाव के लिए आवश्यकता से कम राशि का आवंटन किया जाता है. वहीं अधिकारियों द्वारा अलाव के लिए नियम-कायदे की दलील भी चौंकानेवाली है. मालूम हो कि प्रखंड के हजारों बेबस गरीब लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिये सरकार द्वारा राशि का आवंटन कर दिया गया है. बावजूद प्रखंड क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में असंतोष व्याप्त है. गौरतलब है कि ठंड से बचने के लिए प्रतिवर्ष आपदा प्रबंधन विभाग से जिले को राशि का आवंटित की जाती है. जिला पदाधिकारी द्वारा आवंटित राशि को प्रखंड के अंचलाधिकारी को हस्तगत कराया जाता है. अंचलाधिकारी राघोपुर श्याम किशोर यादव भी इस बात को स्वीकार करते हैं. लेकिन कहते हैं कि उपलब्ध करायी गयी राशि बहुत कम है. ऐसी परिस्थिति में इस राशि से फिलहाल हर जगह अलाव जलाना मुश्किल है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब पारा सात डिग्री से नीचे गिर जायेगा तब अलाव की व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन