शिक्षा स्वंय सेवक मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौल जिला मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को जिला शिक्षा स्वयं सेवक की बैठक हुई. जिसमें तालिमी मरकज स्वयं सेवक व टोला सेवकों ने हिस्सा लिया. बैठक में छह दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित डॉ आंबेडकर की पुण्य तिथि समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को समस्याओं […]
प्रतिनिधि,सुपौल जिला मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को जिला शिक्षा स्वयं सेवक की बैठक हुई. जिसमें तालिमी मरकज स्वयं सेवक व टोला सेवकों ने हिस्सा लिया. बैठक में छह दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित डॉ आंबेडकर की पुण्य तिथि समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को समस्याओं के बाबत ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष मो रजा मुराद ने कहा कि शिक्षा स्वयं सेवक व टोला सेवक जमीनी स्तर पर शिक्षा की मशाल जलाये हुए हैं, लेकिन आर्थिक मामले में स्वयं सेवक हाशिये पर हैं. उन्होंने स्वयं सेवकों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि हक के लिए संघर्ष करना पूरी तरह जायज है और यह सब मिल-जुल कर ही संभव है. इस मौके पर सलीम साबरी, मो इरफान, हफीजुर्रहमान, मो खुर्शीद, मो नियाज, सवाना खातून, रूखसाना प्रवीण, नूर कमर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










