गठबंधन टूटने के बाद जिले का विकास अवरुद्ध

Published at :22 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
गठबंधन टूटने के बाद जिले का विकास अवरुद्ध

फोटो-10कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते भाजपा नेता प्रतिनिधि, सुपौल भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद सूबे में जंगल राज स्थापित हो गया है. वहीं जिले में विकास कार्य चौपट हो गया है. कानून व्यवस्था की स्थिति भी नाजुक है. उक्त बातें जिला भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद […]

विज्ञापन

फोटो-10कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते भाजपा नेता प्रतिनिधि, सुपौल भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद सूबे में जंगल राज स्थापित हो गया है. वहीं जिले में विकास कार्य चौपट हो गया है. कानून व्यवस्था की स्थिति भी नाजुक है. उक्त बातें जिला भाजपा द्वारा शनिवार को आयोजित प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कही. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये के योजना की घोषणा की गयी थी, जो सरजमीन पर नहीं उतर पायी. उन्होंने कहा कि कोसी पुनर्वास योजना अब तक अधूरी है. वहीं कुशहा त्रासदी के दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. छातापुर में 28 करोड़, जिला स्वास्थ्य समिति में 44 करोड़ व बिहार राज्य खाद निगम में 18 करोड़ का घोटाला भ्रष्टाचार में हुई वृद्धि का परिचायक है. जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. कई विभागों में कर्मचारियों की कमी है. सरकारी बस व अधिकारियों के आवास का अभाव है. विकास का झूठा ढि़ंढ़ोरा पिटा जा रहा है. भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार को गठबंधन के नाम पर मतदाताओं ने वोट दिया था. लिहाजा उन्हें सरकार भंग कर शीघ्र चुनाव कराना चाहिए. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, प्रवक्ता रमण कुमार चंद्र, सुरेंद्र नारायण पाठक आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन