SUPAUL प्रतापगंज में भव्य रूप से मनाई गई सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत संतमत सत्संग मंदिर, सत्संगपुरी सुरियारी में महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं पावन जयंती धूमधाम के साथ गुरुवार को मनायी गयी.
विज्ञापन
प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :
प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत संतमत सत्संग मंदिर, सत्संगपुरी सुरियारी में महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं पावन जयंती धूमधाम के साथ गुरुवार को मनायी गयी. सुपौल जिला संतमत सत्संग समिति के सहायक जिला मंत्री संतोष कुमार समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर प्रातःकाल गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रभात फेरी के पश्चात सत्संग मंदिर में प्रातःकालीन स्तुति-विनती, ग्रंथ पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा महर्षि जी के पावन विग्रह पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई. कार्यक्रम के अगले चरण में प्रातः 11 बजे से सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. दोपहर 3 बजे से अपराह्न कालीन सत्संग का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के महान व्यक्तित्व एवं उनके आध्यात्मिक कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम का समापन आरती के साथ शांतिपूर्वक किया गया. इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया और श्रद्धालुओं के लिए यह एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बना.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










