कालाबाजारी का 11 बोरी गेहूं जब्त, डीलर पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 21 Feb 2020 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
कालाबाजारी का 11 बोरी गेहूं जब्त, डीलर पर होगी प्राथमिकी

वीरपुर : एसडीएम ने परमानंदपुर पंचायत के जनवितरण प्रणाली के डीलर अनीता भारती पर कालाबाजारी के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि 18 फरवरी की रात परमानंदपुर पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर द्वारा कालाबाजारी के लिए बेची जा रही ऑटो बीआर 50 पी 2062 पर लदे 11 बोरी गेहूं […]

विज्ञापन

वीरपुर : एसडीएम ने परमानंदपुर पंचायत के जनवितरण प्रणाली के डीलर अनीता भारती पर कालाबाजारी के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. मालूम हो कि 18 फरवरी की रात परमानंदपुर पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर द्वारा कालाबाजारी के लिए बेची जा रही ऑटो बीआर 50 पी 2062 पर लदे 11 बोरी गेहूं को पकड़ कर वीरपुर थाने को सौंपा था. साथ ही एसडीएम को कालाबाजारी किये जाने की सूचना दी थी. एसडीएम ने सहायक आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार रजक को जांच की जिम्मेवारी सौंपी थी.

सहायक आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट समर्पित किये जाने के बाद गुरुवार को एसडीएम सुभाष कुमार ने परमानंदपुर निवासी डीलर अनिता भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. मार्केटिंग पदाधिकारी रमाकांत दुबे एवं सहायक आपूर्ति पदाधिकारी श्री रजक डीलर के विरुद्ध मामला दर्ज किये जाने की लिखित आदेश के पत्र के साथ वीरपुर थाना पहुंचे.
सहायक आपूर्ति पदाधिकारी श्री रजक ने बताया कि 11 बोरी गेहूं एवं ऑटो को जब्त किया गया है. साथ ही इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से ने बताया कि आवेदन मिला है. आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया जा रहा है. मालूम हो कि सरकारी अनाज सही लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है. बिचौलियों द्वारा अनाज को कालाबाजारी कर खुले मार्केट में बेच दिया जा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन