सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध का इलाज के दौरान मौत

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 22 May 2026 7:07 PM

विज्ञापन

मृतक की पहचान 73 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल के रूप में हुई है

विज्ञापन

छातापुर. थानाक्षेत्र के घीवहा पंचायत वार्ड संख्या चार निवासी एक वृद्ध गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सदर अस्पताल सुपौल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान 73 वर्षीय सिंहेश्वर मंडल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि स्व मंडल गुरुवार को खाद लेने साइकिल से घीवहा चौक पर गये थे. घर लौटने के क्रम में एसएच 91 पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आ गए. हादसे में वे हाइवे पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. नाजुक स्थिति में उन्हें सीएचसी छातापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया कि मृतक के दोनों पुत्र रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में रहते हैं. पौत्र द्वारा मृतक को मुखाग्नि दी गई. बताया कि घटना को लेकर थाना को आवेदन दिया जा रहा है. वृद्ध की हादसे में हुई मौत के बाद उसकी पत्नी जानकी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार सीएचसी से रेफर मरीज की सदर अस्पताल में मौत के बाद परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया. मामले को लेकर परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन