पत्नी ने पति के अपहरण का लगाया आरोप, जांच शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़ : करजाईन थाना क्षेत्र के दूधाधारी गांव के नीलम देवी ने अपने पति अर्जुन मुखिया को कुछ लोगों द्वारा गायब कर दिये जाने को लेकर भपटियाही थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में कहा है कि 08 फरवरी की रात्रि करीब 9:30 बजे कोढ़ली गांव निवासी तीन […]
विज्ञापन
सरायगढ़ : करजाईन थाना क्षेत्र के दूधाधारी गांव के नीलम देवी ने अपने पति अर्जुन मुखिया को कुछ लोगों द्वारा गायब कर दिये जाने को लेकर भपटियाही थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में कहा है कि 08 फरवरी की रात्रि करीब 9:30 बजे कोढ़ली गांव निवासी तीन व्यक्ति उनके घर पहुंचे और उनके पति को बुलाकर ले गए. उन्होंने कहा है कि देर रात तक घर नहीं आने पर उनके मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया. सुबह तक घर नहीं आने पर काफी खोजबीन किया गया.
खोजबीन पर कोसी तटबंध पर उनका एक जूता मिला और एसएसबी कैंप के समीप उनकी बाइक बरामद हुई. उन्होंने बताया कि एसएसबी कैंप के जवानों से बरामद किये गये बाइक के संबंध में पूछा गया तो कहा कि बाइक के साथ उनका पति नहीं मिला है. इस संबंध में भपटियाही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि नीलम देवी के द्वारा आवेदन मिलने पर छानबीन शुरू कर दी गयी है. मामले को लेकर डीएसपी विद्यासागर ने बुधवार को भपटियाही थाना पहुंचकर जानकारी ली और हर बिंदु पर गहन से जांच करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










