ePaper

1377 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ दो अंतरजिला गिरोह के तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Aug 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
1377 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ दो अंतरजिला गिरोह के तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने एक स्कॉर्पियो किया जब्त

विज्ञापन

– पुलिस ने एक स्कॉर्पियो किया जब्त सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है. पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पटना से सहरसा की ओर कफ सिरप की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसके बाद थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में यूपी नंबर की स्कॉर्पियो को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार होने लगा. पुलिस ने पीछा कर टेंगराहा गांव के पास वाहन को घेर लिया. जांच के दौरान स्कॉर्पियो से सात प्लास्टिक बोरे बरामद हुए, जिसमें 1377 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप पाया गया. जब्त माल की अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. भागने की कोशिश में दोनों तस्करों को पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा जिले के बलुवा हाट थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी दुमदुम कुमार व ऐनी गांव निवासी छोटू कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर भपटियाही थाना लाया, जहां जब्त माल की गिनती की गई. इस मामले में कांड संख्या 182/25 दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन