टाटा सूमो व 13 कार्टून शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : सदर थाना पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी से एक टाटा सूमो में लदे 13 कार्टून शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस के एएसआइ रामानंद सिंह सदल बल सोमवार की रात्रि गश्ती पर निकले जैसे ही पुलिस […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर थाना पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी से एक टाटा सूमो में लदे 13 कार्टून शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस के एएसआइ रामानंद सिंह सदल बल सोमवार की रात्रि गश्ती पर निकले जैसे ही पुलिस की गाड़ी को शराब कारोबारी ने देखा कारोबारी अपना गाड़ी लेकर भागने लगे. शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी रोकी तो गाड़ी में शराब का कार्टून लदा हुआ था. मौका देख कारोबारी भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीनों कारोबारी को पकड़ लिया.
पकड़े गये कारोबारी की पहचान मधेपुरा जिला के तुलसीबाड़ी निवासी ललन कुमार, सहरसा जिला के बैजनाथपुर निवासी राजनंदन कुमार तथा संतोष कुमार के रूप में की गयी है. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










