मातृ शिविर में 136 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
मातृ शिविर में 136 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

सदर अस्पताल में सोमवार को हर महीने की 09 तारीख को लगने वाली मातृ जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुपौल. सदर अस्पताल में सोमवार को हर महीने की 09 तारीख को लगने वाली मातृ जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 136 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गयी. स्वास्थ्य प्रबंधक अभिनव आनंद ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की जाती है. इसके अलावा उन्हें आवश्यक दवाएं और पोषण संबंधी सलाह भी दी जाती है. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना और उन्हें जागरूक करना है. इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके और मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके. शिविर में उजाला सिन्हा, रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, सपना कुमारी, बाबुली कुमारी, रेखा कुमारी, नीतीश कुमार, गाँधेश कुमार मिश्र, ठाकुर चंदन सिंह, चंदन कुमार, गौरी कुमारी, रविशंकर कुमार, संजू कुमारी, सरस्वती कुमारी, किरण कुमारी, मनोरमा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन