प्यार के चक्कर में बिहार पहुंची दो कश्मीरी लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद, दो युवक हुए गिरफ्तार
Updated at : 30 Aug 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल़ :बिहार केजिले सेसुपौल से कश्मीर की दो लड़कियां बरामद की गयी हैं, जो प्यार के चक्कर में सुपौल पहुंची थी. कश्मीर पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गयी है़. कश्मीर के रामन जिले की दो लड़कियों को सुपौल के राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर के तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही […]
विज्ञापन
सुपौल़ :बिहार केजिले सेसुपौल से कश्मीर की दो लड़कियां बरामद की गयी हैं, जो प्यार के चक्कर में सुपौल पहुंची थी. कश्मीर पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गयी है़. कश्मीर के रामन जिले की दो लड़कियों को सुपौल के राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर के तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था. तबरेज और परवेज दोनों सगे भाई हैं, जो कश्मीर में रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे.
कश्मीर में ही दो सगी बहनें सायना और नादिया से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली और सुपौल के लिए रवाना हो गये. इस बीच लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया.
इसके बाद बिहार पहुंची कश्मीर पुलिस ने दोनों सगी बहनों को राधोपुर के रामविशनपुर से बरामद कर लिया गया. इसके बाद कश्मीर पुलिस दोनों को लेकर चली गयी. तबरेज और परवेज दोनों सगे भाईको बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




