उजरतभोगी अमीनों का आमरण अनशन चौथे दिन जारी, एक की हालत बिगड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुपौल : बिहार राज्य उजरतभोगी अमीन संघ की जिला इकाई की ओर से चौथे दिन गुरुवार को दो सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहा. संघ के जिला सचिव चंदर साह की अगुवाई में जारी अनशन के दौरान एक साथी उमाकांत कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे एंबुलेंस […]
विज्ञापन
सुपौल : बिहार राज्य उजरतभोगी अमीन संघ की जिला इकाई की ओर से चौथे दिन गुरुवार को दो सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहा. संघ के जिला सचिव चंदर साह की अगुवाई में जारी अनशन के दौरान एक साथी उमाकांत कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.
जबकि दो अन्य अमीन अजीत कुमार झा एवं विकास कुमार कैब की भी हालत बिगड़ने लगी है. गुरुवार को अनशन के दौरान बिहार राज्य सलाहकार गोपगुट कर्मचारी संघ के माधव प्रसाद सिंह ने भी अनशन स्थल पर पहुंच कर जारी अनशन को अपना नैतिक समर्थन दिया.
साथ ही अनिश्चितकालीन उजरतभोगी अमीनों की वाजिब मांगों को राज्य सरकार को अविलंब पूरा करने का आग्रह किया है. श्री साह ने बताया कि उनकी दो सूत्री मांगों उजरत भोगी अमीनों को कार्य आवंटन करने एवं उनकी सेवा का समायोजन करने की मांग शामिल है. अनशन स्थल पर पुरुषोत्तम, अरविंद कुमार पंडित, शम्भू कुमार यादव, मो अकरम, आजम रजा, हरि नारायण, शशिधर, उत्तम, प्रवीण कुमार, अनुप पोद्दार, पुष्कर कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










