अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी के स्टाफ से की लूटपाट
Updated at : 26 Apr 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

निर्मली : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित जगनानी रोड में बुधवार की देर संध्या बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर किराना व्यवसायी के स्टाफ से बैग लूट की घटना को अंजाम दिया. बैग में लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान था. जानकारी अनुसार किराना व्यवसायी सतीश पंसारी, उनके पिता दिलीप पंसारी […]
विज्ञापन
निर्मली : नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित जगनानी रोड में बुधवार की देर संध्या बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर किराना व्यवसायी के स्टाफ से बैग लूट की घटना को अंजाम दिया. बैग में लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान था. जानकारी अनुसार किराना व्यवसायी सतीश पंसारी, उनके पिता दिलीप पंसारी व स्टाफ जीवछ कुमार घर जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया.
घटना के बाद हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोग व व्यवसायी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलने पर निर्मली थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान आक्रोशित व्यपारियों को थानाध्यक्ष ने शांत कराया.
मामले को लेकर व्यवसायी सतीश कुमार पंसारी ने निर्मली थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गए आवेदन में कहा है कि बुधवार कि रात्रि पौने दस बजे वो अपने पिता दिलीप पंसारी व स्टाफ जीवछ कुमार के साथ घर जा रहे थे. इसी दौरान पूर्वी रिंग बांध की तरफ से अपाचे बाइक पर तमंचा लहराते हुए अपराधी आये.
अपराधियों को आता देख वे और उनके पिता दिलीप पंसारी घर की तरफ भाग गये परंतु उनका स्टाफ जीवछ कुमार पीछे रह गया. इस दौरान स्टाफ के हाथ से बैग छीन लिया. बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात थे. पुलिस पीड़ित व्यवसायी से प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने सहित अन्य बिंदुओं पर बारिकी पूर्वक जांच कर रही है. इधर घटना को लेकर समूचे निर्मली शहर के व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि घटना के बाबत कांड संख्या 70/19 दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है. बताया कि जल्द ही कांड का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




