मतदान कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए दो दिवसीय जांच शिविर का शुभारंभ आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुपौल : लोकसभा निर्वाचन 2019 के अवसर पर अस्वस्थता के दृष्टिगत मतदान कार्य से मुक्त करने संबंधी प्राप्त आवेदनों के तहत समाहरणालय परिसर में 02 एवं 03 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड गठित […]
विज्ञापन
सुपौल : लोकसभा निर्वाचन 2019 के अवसर पर अस्वस्थता के दृष्टिगत मतदान कार्य से मुक्त करने संबंधी प्राप्त आवेदनों के तहत समाहरणालय परिसर में 02 एवं 03 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के आदेश पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है.
सभी संबंधित आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे उक्त तिथि को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित हों. निर्धारित तिथि को मेडिकल जांच के समय सभी आवेदकों को मूल चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं मतदान नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा.
ताकि स्वास्थ्य जांच के आधार पर उन्हें मतदान कार्य से विमुक्त करने का निर्णय लिया जा सके. उक्त निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं रहने वाले मतदान कर्मियों को मतदान कार्य से मुक्त नहीं किया जायेगा. यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनुराग कुमार ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










