दादी ने 21 वर्षीय सौतेले पोते पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में सभ्य समाज को कलंकित किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक 44 वर्षीया महिला ने अपने 21 वर्षीय सौतेले पोता पर दुष्कर्म का आरोप लगया है. महिला ने इस बाबत स्थानीय थाना में युवक के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया […]
सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में सभ्य समाज को कलंकित किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां एक 44 वर्षीया महिला ने अपने 21 वर्षीय सौतेले पोता पर दुष्कर्म का आरोप लगया है. महिला ने इस बाबत स्थानीय थाना में युवक के विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी युवक मो शाहबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है.
दर्ज कराये मामले में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने सौतेले पोते के साथ पूर्णिया इलाज करने गयी हुई थी. जहां आधी रात को उसके साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बाबत वीरपुर थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




