ePaper

घर में अकेली पाकर मूक वधिर लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत दर्ज

Updated at : 28 Jul 2018 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
घर में अकेली पाकर मूक वधिर लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का आरोप, शिकायत दर्ज

सुपौल:बिहारके सुपौल में वीरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर पंचायत में मूक वधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मूक वधिर लड़की की मां ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 18 जुलाई को सुबह 8 बजे के […]

विज्ञापन

सुपौल:बिहारके सुपौल में वीरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर पंचायत में मूक वधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मूक वधिर लड़की की मां ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 18 जुलाई को सुबह 8 बजे के आसपास वे धोराधत के कयूम के खेत में धान रोपने गयी थी तथा उनका पति खेत में पानी पटा रहा था. घर में उसकी मूक वधिर बेटी अकेली थी. 09 बजे के आसपास मो कयूम का मशीन खराब हो गया तो वे 11 बजे घर वापस आयी तो देखा कि घर के अंदर मो साजिद पिता मो समूल उसकी मूक वधिर बेटी के साथ घर में दुष्कर्म कर रहा था. जब उसने शोर मचाया तो आरोपित धक्का देकर भाग गया.

उन्होंने जब घटना के संबंध में आरोपित के पिता मो समूल को बताया तो वह गाली देने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी. जब वे अपनी बच्ची को लेकर बलभद्रपुर ओपी केस करने पहुंची तो कुछ लोग उन्हें पंचायत में इसका फैसला करने का आश्वासन देकर वापस ले आया. उसी दिन शाम में गांव में पंचायत हुई. जिसमें 27 तारीख तक के लिए मामला टाल दिया गया. इस बीच मो साजिद और समूल मौके का फायदा उठाकर घर से भाग गये. जिसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी है. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन