बिहार : सुपौल में जंगली सूअर का आतंक, 4 लोग जख्मी, एक की मौत

सुपौल : थानाक्षेत्र की बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां टोला वार्ड नंबर 04 में सोमवार को गेहूं काटकर खेत से लौट रहे चार व्यक्तियों को जंगली सूअर ने हमला कर जख्मी कर दिया. घायलों को तत्काल ही स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया. जहां कार्यरत चिकित्सक ने दो घायलों […]
सुपौल : थानाक्षेत्र की बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां टोला वार्ड नंबर 04 में सोमवार को गेहूं काटकर खेत से लौट रहे चार व्यक्तियों को जंगली सूअर ने हमला कर जख्मी कर दिया. घायलों को तत्काल ही स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया. जहां कार्यरत चिकित्सक ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. परंतु डीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही जख्मी 40 वर्षीय सूर्यनारायण पंडित की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से जख्मी 35 वर्षीय जख्मी रामविलास साह डीएमसीएच दरभंगा में इलाजरत हैं. वहीं आंशिक रूप से जख्मी 12 वर्षीय गायत्री कुमारी व 30 वर्षीय धीरेंद्र कुमार मेहता का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में किया गया. मामले को लेकर पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि जंगली सूअर से हुई मौत के मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेजा गया है. जिसके बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जायेगा. साथ ही आगे की कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है.
जख्मी सूर्यनारायण पंडित के शव गांव पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं सूअर के हमले से मौत की खबर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी. परंतु 11 घंटे बीतने के बावजूद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा. जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा, वहीं सूचना मिलते ही निर्मली प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव, पूर्व मुखिया उपेन्द्र यादव, पंसस जनक लाल साह, सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत किया और मामले की सूचना एसडीएम अरूण कुमार सिंह को दी. जिसके बाद एएसआइ उमेश प्रसाद यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मीनियां टोला निवासी सूर्यनारायण पंडित व अन्य लोग अपने खेत में गेहूं काट रहे थे. इसी दौरान जंगली सूअर ने अचानक सूर्यनारायण पंडित पर हमला कर दिया. जब तक लोग देख पाते तब तक सूअर ने सूर्यनारायण पंडित के गले की नस को काट दिया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जब अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो सूअर ने उनलोगों पर भी हमला कर दिया और सभी को जख्मी कर दिया.
लोगों का कहना था कि नेपाल वनक्षेत्र से भटक कर कोसी होकर प्रायः खतरनाक जंगली जानवर कोसी दियारा क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और पनाह ले चुके हैं. इसे लेकर वन विभाग व प्रशासन को कई बार हमलोगों द्वारा सूचित किया गया. परंतु सभी के द्वारा अनदेखी की जाती है. जिससे जंगली जानवर खेतों में फसल को बर्बाद कर देते हैं और खेत में काम कर रहे लोगों को भी अक्सर जख्मी कर देते हैं.
यह भी पढ़ें-
बनमनखी व जानकीनगर से ट्रेन देखने उमड़े लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










