बनमनखी व जानकीनगर से ट्रेन देखने उमड़े लोग

Published at :11 Apr 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
बनमनखी व जानकीनगर से ट्रेन देखने उमड़े लोग

सुपौल : जंगली सूअर ने किया हमला, एक की मौत, चार गंभीर निर्मली (सुपौल) : थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां टोला वार्ड नंबर 04 में सोमवार को गेहूं काट कर खेत से लौट रहे चार व्यक्तियों को जंगली सूअर ने हमला कर जख्मी कर दिया. घायलों को तत्काल ही स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

सुपौल : जंगली सूअर ने किया हमला, एक की मौत, चार गंभीर

निर्मली (सुपौल) : थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लक्ष्मीनियां टोला वार्ड नंबर 04 में सोमवार को गेहूं काट कर खेत से लौट रहे चार व्यक्तियों को जंगली सूअर ने हमला कर जख्मी कर दिया. घायलों को तत्काल ही स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया, जहां कार्यरत चिकित्सक ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया.
सुपौल : जंगली सुअर…
लेकिन, डीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही जख्मी सूर्यनारायण पंडित (40) की मौत हो गयी. जबकि, गंभीर रूप से जख्मी रामविलास साह (35) डीएमसीएच दरभंगा में इलाजरत हैं. वहीं आंशिक रूप से जख्मी गायत्री कुमारी (12) व धीरेंद्र कुमार मेहता (30) का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि जंगली सूअर से हुई मौत के मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा गया है. इसके बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जायेगा. साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित किया गया है.
11 घंटों तक प्रशासन ने नहीं ली सुधि:
जख्मी सूर्यनारायण पंडित के शव गांव पहुंचते ही परिजनों सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं सूअर के हमले से मौत की खबर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी. लेकिन, 11 घंटे बीतने के बावजूद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा. इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा, वहीं सूचना मिलते ही निर्मली प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, पंसस जनक लाल साह सहित अन्य लोगों ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत किया और मामले की सूचना एसडीएम अरुण कुमार सिंह को दी. इसके बाद एएसआइ उमेश प्रसाद यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गेहूं काट रहे लोगों पर सूअर ने किया हमला:
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मीनियां टोला निवासी सूर्यनारायण पंडित व अन्य लोग अपने खेत में गेहूं काट रहे थे. इसी दौरान जंगली सूअर ने अचानक सूर्यनारायण पंडित पर हमला कर दिया. जब तक लोग देख पाते तब तक सूअर ने सूर्यनारायण पंडित के गले की नस को काट दिया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जब अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो सूअर ने उनलोगों पर भी हमला कर दिया और सभी को जख्मी कर दिया.
नेपाल वन क्षेत्र से आते हैं जंगली जानवर:
लोगों का कहना था कि नेपाल वन क्षेत्र से भटक कर कोसी होकर प्रायः खतरनाक जंगली जानवर कोसी दियारा क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और पनाह ले चुके हैं. इसे लेकर वन विभाग व प्रशासन को कई बार हमलोगों की ओर से सूचित किया गया. लेकिन, सभी की ओर से अनदेखी की जाती है. इससे जंगली जानवर खेतों में फसल को बर्बाद कर देते हैं और खेत में काम कर रहे लोगों को भी अक्सर जख्मी कर देते हैं.
सामाजिक क्रांति की धरती पर औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात, विद्युत रेल इंजन पटरी पर रवाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन