बहनोई ने ही अपहरण की रची थी साजिश

Published at :31 Mar 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
बहनोई ने ही अपहरण की रची थी साजिश

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित डीडीसी आवास के समीप से गुरुवार को अपहृत कंप्यूटर ऑपरेटर राम प्रवेश को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने अपहृत के बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अपहृत के खोजबीन के लिये पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित डीडीसी आवास के समीप से गुरुवार को अपहृत कंप्यूटर ऑपरेटर राम प्रवेश को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने अपहृत के बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि अपहृत के खोजबीन के लिये पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की गयी. साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान का भी सहयोग लिया गया. इस क्रम में अपहृत रामप्रवेश को मधेपुरा से शुक्रवार के अपराह्न बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अपहरण के इस वारदात में रामप्रवेश के बहनोई की ही मिलीभगत उजागर हुई है. बहनोई द्वारा ही अपहरण की साजिश रची गयी थी.

उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गयी है. शीघ्र ही उन्हें सलाखों के भीतर किया जायेगा. बहरहाल अपहृत राम प्रवेश की बरामदगी से उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि बजाज एलियांज कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर भेलाही निवासी राम प्रवेश का गुरुवार की शाम डीडीसी आवास के समीप से अज्ञात लोगों द्वारा स्कॉर्पियो से अपहरण कर लिया गया था.
कार्यपालक सहायकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
अन्य संघों ने दिया हड़ताल को समर्थन
आंदोलन को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर एवं सचिव सूर्यनारायण राम के द्वारा समर्थन देने की घोषणा की गयी है. वहीं बिहार राज्य महासंघ गोपगुट के संयुक्त सचिव किशोर कुमार पाठक का भी समर्थन मिल रहा है. प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पुष्पराज कुमार ने भी सहायक संघ की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से इसे पूरा करने की मांग की है. कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर सभी संघ आंदोलन का साथ देंगे. अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में मुख्यमंत्री एवं विभाग के वरीय अधिकारियों का घेराव किया जायेगा. इस अवसर पर नवीन कुमार, राजेश कुमार मंडल, शिव शंकर, नरोत्तम कुमार, विनय कुमार, मिनहाजुर रहमान, शमीम आलम, एहसान आलम, जावेद कुमार, पुष्कर कुमार, तनीषा कुमारी, जुही कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, एकता कुमारी, गायत्री कुमारी, सलौनी वालिया, रमेश कुमार, आकाश कुमार, रणवीर कुमार आदि मौजूद थे.
लकड़ी की तस्करी के संदेह पर चला हाई भोल्टेज ड्रामा
कहते हैं अधिकारी
बीडीओ श्री आलम ने इस संदर्भ में पूछने पर बताया कि लकड़ी ड्रेनेज विभाग की बतायी गयी. जिसे सूचना पर छातापुर पहुंचे विभाग के कार्यपालक अभियंता राघोपुर को सौंप दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि लकड़ी महद्दीपुर से राघोपुर ले जाने के लिए रूट चार्ट भीमपुर थाना चौक से होकर फोरलेन होते राघोपुर जाने का था. लेकिन उसे छातापुर होकर ले जाया जा रहा था. छातापुर से उसे लौटाकर रूट के मुताबिक भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन