बिहार दिवस पर आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल होगा आज

Published at :21 Mar 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल होगा आज

सुपौल : बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के तहत विभिन्न वर्गों का क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल का मैच मंगलवार को खेला गया. आयोजन समिति के नवीन गुप्ता ने बताया कि जूनियर सिंगल बालक वर्ग में आलोक आनंद एवं शशांक शेखर ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित […]

विज्ञापन

सुपौल : बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के तहत विभिन्न वर्गों का क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल का मैच मंगलवार को खेला गया. आयोजन समिति के नवीन गुप्ता ने बताया कि जूनियर सिंगल बालक वर्ग में आलोक आनंद एवं शशांक शेखर ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.

जबकि बालिका वर्ग में आनंद सेतु एवं अंजलि कुमारी फाइनल में पहुंच चुकी है. जूनियर डबल बालक वर्ग में अंबर एवं कुंदन की जोड़ी का मुकाबला सौरभ एवं कौशिक आनंद के बीच होगा. जबकि बालिका वर्ग के डबल्स में आनंद सेतु एवं शानिया कुजूर की जोड़ी की भिड़ंत रौशनी कुमारी एवं आयुषी रंजन के बीच होगी.

श्री गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 मार्च को इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित किया जायेगा. बताया कि वैटरन वर्ग एवं सीनियर वर्ग के फाइनलिस्ट का निर्धारण मंगलवार को खेले जाने वाले मैच के बाद किया जायेगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी के संयोजक सह नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा समेत राघव झा, विनय भूषण सिंह, सजल किशोर प्रसाद, अमित मोहनका आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन