मिनी बस व मैजिक में टक्कर, 14 जख्मी, तीन की हालत गंभीर

Published at :16 Mar 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी बस व मैजिक में टक्कर, 14 जख्मी, तीन की हालत गंभीर

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत लालपट्टी वार्ड नंबर 15 के समीप गुरुवार को त्रिवेणीगंज-पिपरा सड़क मार्ग में यात्री मिनी बस व खाद लदी मैजिक वाहन के भीषण टक्कर में 14 लोग जख्मी हो गये. घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के ने घायलों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत लालपट्टी वार्ड नंबर 15 के समीप गुरुवार को त्रिवेणीगंज-पिपरा सड़क मार्ग में यात्री मिनी बस व खाद लदी मैजिक वाहन के भीषण टक्कर में 14 लोग जख्मी हो गये. घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के ने घायलों को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सह बीडीओ वीरेंद्र कुमार झा एवं थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह सदल बल घटना स्थल का जायजा लेते अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद ग्रामीणों ने यात्री बस के चालक को कब्जे में कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 03 बजे अपराह्न मुख्यालय क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 15 स्थित त्रिवेणीगंज-पिपरा एनएच 327 ई सड़क मार्ग में साइड लेने के दौरान दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल ट्रैवल्स मिनी बस नंबर बीआर 19 डी 9027 पूरब दिशा से त्रिवेणीगंज की ओर से पिपरा की ओर जा रही थी. उसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही मैजिक बीआर 11 जीए 6250 से साइड लेने के क्रम में टक्कर हो गयी. इस घटना में मैजिक पर सवार चालक समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन