व्यवसायी से दोहन करनेवाले अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को दिया भरोसा

शहर के कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आप जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश की जो अर्थव्यवस्था है, वो कहीं न कहीं प्रभावित हुई है.
सहरसा. शहर के कहरा कुटी स्थित मंगलम रिसोर्ट में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आप जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश की जो अर्थव्यवस्था है, वो कहीं न कहीं प्रभावित हुई है.
व्यवसाय के क्षेत्र में भी काफी कठिनाई आयी है. अब हमसब कोरोना संक्रमण से धीरे-धीरे उबर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में व्यवसाय उद्योग कैसे फले फूले, कैसे आगे बढ़े, स्वरोजगार के अवसर कैसे पैदा हो, इसके लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं.
आप राज्य के लिए काम करें, सम्पूर्ण रूप से आप सब को सरंक्षण दिया जायेगा. जो बुनियादी सुविधाएं हैं, जो किसी उद्यमी को खरा करने के लिए जो आवश्यकता होती है, सारी चीजें हम मुहैया करवाएंगे.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2016 की औद्योगिक नीति पर काम कर रही है. उसके अनुसार हमलोग अनुदान भी देते हैं. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायी को अगर कोई अधिकारी तंग करेंगे, तो हम सख्त कार्रवाई से नहीं हिचकेंगे.
इनपुट- मुकेश कुमार
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




