पटना, गया और भागलपुर के SSP बनेंगे DIG, मनु महाराज समेत कई IPS अधिकारियों को प्रमोशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2022 8:42 PM
सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों समेत बिहार कैडर के कई आइपीएस को प्रमोशन दे दिया है. सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को डीआईजी में प्रमोशन दिया है. इससे जुड़ी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है.
पटना. बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है. सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों समेत बिहार कैडर के कई आइपीएस को प्रमोशन दे दिया है. सरकार ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को डीआईजी में प्रमोशन दिया है. इससे जुड़ी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है.
केंद्रीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये 2010 बैच के अधिकारी राजीव मिश्रा और हरिप्रसाथ एस. को प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गई है. वहीं 2010 बैच के अधिकारी दीपक वर्णवाल, निलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार चौधरी, तोहिद परवीन, अभय कुमार लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार मंडल को प्रवर कोटी में प्रोन्नति दी गई है. वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए सौरभ कुमार साह को डीआईजी में प्रमोशन दिया गया है. 2009 बैच के IPS अधिकारी नवीन चंद्र झा, बाबूराम, जयंत कांत, मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरप्रीत कौर, मोहम्मद अब्दुल्ला और विनोद कुमार डीआईजी बने हैं.

वहीं निशांत तिवारी, जितेंद्र राणा, मनु महाराज, एम सुनील नायक को भी प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है. क्षत्रनील सिंह, पी. कन्नन, राजेश त्रिपाठी, नवल किशोर सिंह और राजीव रंजन को आईजी में प्रोन्नति दी गई है. आईची रत्न संजय कटियार को एडीजी में प्रोन्नति दी गई है. वहीं आईजी अमृतराज, एमआर नायक, श्रीमती के सुहीता अनुपम को एडीजी में प्रोन्नति दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










