ePaper

ना उम्मीद नालंदा के सोनू को अब नरेंद्र मोदी से आस, जतायी प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा

Updated at : 22 May 2022 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
ना उम्मीद नालंदा के सोनू को अब नरेंद्र मोदी से आस, जतायी प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा

कोटा के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान ने उसे गोद लेने की इच्छा जतायी, तो सोनू ने पीएम मोदी से मिलने की बात कही. हालांकि, सोनू कोटा आयेगा या बिहार में पढ़ेगा, इसका फैसला अभी उसने नहीं किया है.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पढ़ाई की गुहार लगाने वाले नालंदा के 11 वर्षीय सोनू अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है. सोनू पीएम मोदी का प्रशंसक है. कोटा के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान ने उसे गोद लेने की इच्छा जतायी, तो सोनू ने पीएम मोदी से मिलने की बात कही. हालांकि, सोनू कोटा आयेगा या बिहार में पढ़ेगा, इसका फैसला अभी उसने नहीं किया है. इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने भी सोनू की मदद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था.

प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है नालंदा का सोनू

कोचिंग संस्थान के प्रमुख ने बताया कि सोनू की पढ़ाई को लेकर उसके परिजनों से बात हुई है. उन्होंने इसके लिए अनुमति दी है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि होनहार बच्चों का सपने नहीं टूटे. धन या संसाधनों के चलते वे रुके नहीं. सोनू कुमार को पढ़ाने के लिए कई नेता से लेकर अभिनेता और संस्थान के नाम आगे आ रहे है, लेकिन अभी सोनू कुमार का भरोसा सीएम नीतीश कुमार पर ही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले दिनों नालंदा यात्रा के दौरान कल्याण बिगहा में 11 साल के सोनू ने बेहतर पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगायी थी.

सिमुलतला या सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहता है  नालंदा का सोनू कुमार

नालंदा का सोनू कुमार सिमुलतला या सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहता है. सोनू कुमार बार-बार एक ही बात कह रहा है कि सीएम नीतीश कुमार मेरा एडमिशन सिमुलतला या सैनिक स्कूल में करा दिया जाए. एक वीडियो में सोनू कुमार ने कह रहा है कि अब सीएम नीतीश कुमार से मेरा भरोसा खत्म हो रहा है. अब लग रहा है कि मेरा एडमिशन नहीं हो पाएगा, इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता हूं. सोनू कुमार का इच्छा है कि पीएम मोदी से मिलकर सैनिक स्कूल में एडमिशन कराने की अपील करूंगा. सोनू कुमार चाहता है कि IAS बनने तक की खर्चा मेरी सरकार उठा सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन