ePaper

शिवमंदिर के वार्षिक महोत्सव पर पूजा-अर्चना

Updated at : 06 Apr 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
शिवमंदिर के वार्षिक महोत्सव पर पूजा-अर्चना

प्रखंड के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगांवा-यमुनागढ़ स्थित महाकाल शिव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन रविवार को महाकाल की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग के कोइरीगांवा-यमुनागढ़ स्थित महाकाल शिव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन रविवार को महाकाल की धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. रामनारायण चौरसिया, रमेश वर्मा,कौशलकिशोर प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, सुदामा सोनी,वैद्यनाथ प्रसाद सहित अन्य ने महादेव की पूजा-अर्चना में भाग लिया. वहीं यज्ञाचार्य पं अजयेश्वरानंद मिश्र, शास्त्री सौरभ जी महाराज, आचार्य पं राकेश मिश्र आदि ने वेदीपूजन के बाद रुद्राभिषेक कराया. शाम को महादेव का श्रृंगार किया गया,जिसमें सैकड़ों भक्तों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा, भारद्वाज कुशवाहा, संतू चौधरी,कमलोद प्रसाद, कैलाश प्रसाद, रीतेश कुशवाहा, प्रदीप यादव,उपेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, सोनू कुमार आदि मौजूद थे. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरे दिन शाम को लोकगायक प्रद्युम्न परदेशी व रोशन राज के बीच चैता का मुकाबला होगा. हवन के साथ संपन्न हुआ श्रीविष्णु महायज्ञ जीरादेई. प्रखंड क्षेत्र तीतिरा बाजार में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ हवन के साथ सम्पन्न हो गया.पूर्व मुखिया रामेश्वर राय ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है. यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है .यज्ञ सम्पन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया.मौके पर शंकर सिंह,नंद किशोर, मनीषा शर्मा, पिंकू राय, विनोद तिवारी, ब्रजेश शर्मा, विजय सिंह अभीनेश शर्मा, हरीशचंद पांडे, कृष्ण कुमार सिंह,सतीश कुमार, विद्याभूषण सिंह, सचिव छोटन राय, सरपंच चुन्नू राय सहित काफ़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन