गला घोंटकर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 06 Jun 2025 9:27 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं. मृतका की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपार गांव निवासी कृष्णा महतो की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पिछले वर्ष डेहरी गांव के लड्डू महतो के पुत्र पप्पू महतो से हुई थी.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं. मृतका की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपार गांव निवासी कृष्णा महतो की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पिछले वर्ष डेहरी गांव के लड्डू महतो के पुत्र पप्पू महतो से हुई थी. प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई थी. पति पप्पू महतो और उसके परिजन लगातार रुपये और वाहन की मांग कर रहे थे, और मांग पूरी न होने पर प्रीति के साथ मारपीट करते थे.मृतका की मां बबिता देवी और पिता कृष्णा महतो ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वे डेहरी पहुंचे, जहां उनकी पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी. उसके गले पर गला दबाने के स्पष्ट काला निशान था, जिससे हत्या की आशंका और भी पुख्ता हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसएस अनिरुद्ध कुमार सिंह, एएसएस राजीव कुमार एवं मुनेश्वर प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति पप्पू महतो को हिरासत में ले लिया है. वहीं सास, देवर और ननद सहित अन्य सदस्य फरार हैं. घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. मृतका के मां बबीता देवी,बड़ी मां चंद्रावती देवी,बहन चंदा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन