सीवान: पचरूखी में विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, अक्षरा कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफल छात्र व शिक्षक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्तवलिया में एक रोमांचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के 82 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें अक्षरा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

Siwan school quiz competition: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्तवलिया में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का नेतृत्व शिक्षक श्रीकांत सिंह ने किया. इसमें वर्ग छह से आठ तक के कुल 82 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

अक्षरा कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडली ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की. इसमें वर्तवलिया निवासी नागेंद्र यादव की पुत्री अक्षरा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अरुण सिंह के पुत्र अनुप कुमार सिंह द्वितीय और सहलौर हाता निवासी दिनेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः दीवार घड़ी, स्कूल बैग और ज्योमेट्री बॉक्स देकर सम्मानित किया गया. वहीं, अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें कॉपी और कलम देकर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.

शिक्षकों और छात्रों ने लिया हिस्सा

मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक सिंह के अलावा शिक्षिका संगीता पवार, नीतू पाल, नाशिरून निशा, शमा परवीन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना रहा.


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन