सीवान में डॉक्टर इलेवन ने अधिवक्ता इलेवन को 7 विकेट से हराया, डॉ. सोहैल का ऑलराउंड प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विजेता डॉक्टर इलेवन की टीम

मंगलवार रात गांधी मैदान में खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में डॉक्टर इलेवन ने अधिवक्ता इलेवन को 7 विकेट से हरा दिया. 38 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर इलेवन ने 4.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

Siwan cricket match: मंगलवार की रात गांधी मैदान में डॉक्टर इलेवन और अधिवक्ता इलेवन के बीच खेले गये रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में डॉक्टर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता इलेवन को सात विकेट से हरा दिया. मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में डॉक्टर इलेवन के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. अधिवक्ता इलेवन की ओर से मिले 39 रन के लक्ष्य को डॉक्टर इलेवन ने 4.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

अधिवक्ता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाये 38 रन

मैच की शुरुआत में अधिवक्ता इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के बल्लेबाज डॉक्टर इलेवन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके. निर्धारित छह ओवर में अधिवक्ता इलेवन की पूरी टीम 38 रन ही बना सकी.

डॉक्टर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए डॉ. सोहैल ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट चटकाये. वहीं, डॉ. संदीप ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. दोनों गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के कारण अधिवक्ता इलेवन बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.

4.4 ओवर में डॉक्टर इलेवन ने हासिल किया लक्ष्य

38 रन के जवाब में डॉक्टर इलेवन की टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी. टीम ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाये और महज 4.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर 39 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

डॉक्टर इलेवन की ओर से डॉ. समीर ने सर्वाधिक 18 रन की पारी खेली. डॉ. सोहैल ने 12 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. डॉ. राजन ने छह रन और डॉ. संदीप ने चार रन का योगदान दिया.

डॉ. सोहैल का गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन

मुकाबले में डॉ. सोहैल का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावी रहा. उन्होंने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाये और इसके बाद बल्लेबाजी में 12 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं, डॉ. समीर की 18 रन की पारी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी.

खेल भावना के साथ हुआ मुकाबला

मुकाबले में डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना के साथ क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया. डॉक्टर इलेवन की जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल रहा.


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन