19 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Jul 2025 10:31 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है. थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा स्थित दीपक तिवारी के घर पर की गई छापेमारी के दौरान कुल 19 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोरेयाकोठी. स्थानीय थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है. थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा स्थित दीपक तिवारी के घर पर की गई छापेमारी के दौरान कुल 19 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपये आंकी गयी है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार व एसआई अंकित ओझा के नेतृत्व में की गई. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गये व्यक्तियों की पहचान दीपक तिवारी और शारदा तिवारी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह दोनों आरोपी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े हुए थे और इनके विरुद्ध पहले भी ऐसे गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रही हैं. पुलिस ने गांजा को जब्त कर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या तस्कर गिरोह शामिल तो नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन