दलालों ने निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर की 3.5 लाख की वसूली

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
दलालों ने निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर की 3.5 लाख की वसूली

सदर अस्पताल में एक बार फिर दलालों की सक्रियता से मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ गयी है

विज्ञापन

छपरा. सदर अस्पताल में एक बार फिर दलालों की सक्रियता से मरीजों और परिजनों की परेशानी बढ़ गयी है. बीते 20 फरवरी को बनियापुर थाना क्षेत्र के शक्करवार टोला पिठोरी गांव के स्वर्गीय गणेश राय की पत्नी शांति देवी जमीन विवाद में मारपीट की घटना में घायल हो गयीं थीं. परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही कथित दलालों ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया. आरोप है कि दलालों ने परिजनों को यह बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और यहां समुचित इलाज संभव नहीं है, इसलिए पटना रेफर कर दिया गया है. घबराये परिजन उनके झांसे में आ गये और पटना ले जाने पर सहमत हो गये. पटना पहुंचने के बाद मरीज को गीतांजलि नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के नाम पर करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम वसूल ली गयी. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाया गया और उनसे वसूली की गयी. परिजनों ने इस मामले को लेकर डीएम वैभव श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ के एम दुबे को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है. डीएम का निर्देश भी बेअसर, एक बार फिर दलाल सक्रिय सदर अस्पताल में कुछ दिन पूर्व ही डीएम व एसएसपी विनीत कुमार ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निजी एंबुलेंस संचालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था तथा दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया था. इसके साथ ही मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था करते हुए अस्पताल गेट पर पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी. इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं दलाल खुलेआम मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी जांच केंद्रों व एंबुलेंस की ओर ले जा रहे हैं. अस्पताल में आने वाले गरीब और असहाय मरीज इनके झांसे में आकर आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं. पुलिस की मुस्तदी के बाद भी दलालों का निर्भीक होकर सक्रिय रहना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. अस्पताल में दलालों का नेटवर्क इतना ज्यादा है कि प्रखंड से ही आने वाले एंबुलेंस को हाइजैक कर लेते है.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन